||Delhi||Nancy Kaushik||अंबाला नगर परिषद में हरियाणा सरकार की गाड़ी पर एके 47 का स्टिकर लगा मिला। अंबाला में इन दिनों अंबाला पुलिस ब्लेक शीशे लगे हुई गाड़ी और नंबर प्लेट को मॉडिफाई करवाने वालों के चालान कर रही है। वही हरियाणा सरकार की गाड़ियां भी इन नियमों की उल्ल्घन करती हुई पाई गई। नगर परिषद में खड़ी गाड़ी के ड्राइवर से जब पूछा गया गाड़ी किसकी है तो ड्राइवर मुहं छुपाता भागता रहा। एसपी अंबाला का कहना है इस तरिके से गाड़ी पर ब्लेक शीशे लगाने और हथियार के स्टिकर लगाने वालों पर एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की जायेगी।
अंबाला नगर परिषद में खड़ी गाड़ी के आगे हरियाणा सरकार लिखा था वही उसी गाड़ी के पीछे एके47 का स्टिकर लगा हुआ था और गाड़ी के शीशे ब्लेक करवाए हुए थे। जब गाड़ी में बैठे ड्राइवर से पूछने की कोशिश की गई कि गाड़ी किसकी है तो ड्राइवर मुहं छुपाता भागता हुआ नजर आया। इस तरिके से शीशे ब्लेक करवाना और गाड़ी पर हथियार का स्टिकर लगाना गैर क़ानूनी है। इस मामले पर जब एसपी अंबाला से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि हाई कोर्ट के आदेशानुसार अनुमति नहीं दी गई है। ब्लेक शीशे लगाने वालों पर भी एमवी एक्ट के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। एसपी ने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति इस तरह का काम करता है तो उस पर कार्रवाई होगी। अब देखना ये होगा कि हरियाणा पुलिस हरियाणा सरकार की इस गाड़ी पर कार्रवाई करेगी या नहीं।